top of page

विदाई से पहले खुला राज: शादी के बाद पहुंचा पहला पति, बिना दुल्हन लौट गई बारात

  • लेखक की तस्वीर: संवाददाता
    संवाददाता
  • 15 फ़र॰
  • 1 मिनट पठन

संवाददाता | फरवरी 15, 2025


कानपुर। चकेरी के सनिगवां में एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विदाई से ठीक पहले दुल्हन का पहला पति आकर खड़ा हो गया। अचानक हुए इस खुलासे से दोनों पक्षों में बहसबाजी शुरू हो गई और मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। आखिरकार, विवाद के चलते बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

Baraat

तीन साल पहले हुई थी कोर्ट मैरिज

घटना बुधवार रात की है जब एक गेस्ट हाउस में शादी का आयोजन किया गया था। दूल्हा अपनी बारात लेकर धूमधाम से शादी समारोह में पहुंचा और विधि-विधान से शादी संपन्न हुई। लेकिन अगली सुबह विदाई की तैयारियों के दौरान युवती का पहला पति वहां आ गया और शादी का विरोध करने लगा। उसने दावा किया कि तीन साल पहले उसकी युवती से कोर्ट मैरिज हो चुकी है, लेकिन कुछ महीने पहले दोनों में विवाद के बाद वे अलग हो गए थे।


दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार

इस खुलासे के बाद दूल्हे और उसके परिवार के होश उड़ गए। हंगामा बढ़ने पर दूल्हे पक्ष ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दुल्हन से पूछताछ की, तो उसने भी पहली शादी की बात स्वीकार कर ली और ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।


किसी पक्ष ने नहीं दी तहरीर

इस मामले पर चौकी प्रभारी अंकित खटाना ने बताया कि युवती के पहले पति के शादी समारोह में पहुंचकर विरोध करने के बाद उसने खुद ही ससुराल जाने से मना कर दिया। हालांकि, किसी भी पक्ष ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।


टिप्पणियां


Join our mailing list

bottom of page