top of page

भाजपा, बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए नेता

  • लेखक की तस्वीर: ब्यूरो चीफ
    ब्यूरो चीफ
  • 21 मार्च 2024
  • 1 मिनट पठन

ree

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की नीतियों और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बड़ी संख्या में भाजपा सहित अन्य दलों के नेता, पदाधिकारी, समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।


शामिल होने वाले सभी नेताओं ने समाजवादी पार्टी पीडीए इंडिया गठबंधन पर अपना भरोसा जताते हुए भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया। पूर्व प्रधानमत्री चौधरी चरण सिंह के पूर्व लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताते हुए अखिलेश यादव के नेतृत्व को मजबूती देने का भरोसा दिलाया।

सपा मुख्यालय लखनऊ पर डॉ० राममनोहर लोहिया सभागार में अपने समर्थकों के साथ आए विभिन्न दलों के नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


एमआईएम के पूर्व प्रत्याशी डॉ० सुनील दिवाकर और भाजपा छोड़कर डॉ० रंग लाल दिवाकर तिर्वा, डॉ० बीएल वर्मा, गौरव शाक्य, राम शंकर लोधी, तोषी कुशवाहा, अवनीश पटेल, पंकज राजपूत, हाजी फैजान आदि समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

टिप्पणियां


Join our mailing list

bottom of page