UP Govt Order: होली से पहले सभी कर्मचारियों को वेतन देने के निर्देश, 3 मार्च को भी रहेगा अवकाश
- ब्यूरो

- 27 फ़र॰
- 1 मिनट पठन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले सुनिश्चित रूप से जारी किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणियों के कर्मियों को समय से भुगतान हो और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सरकार ने 28 फरवरी (शनिवार) को कार्यदिवस घोषित किया है, जबकि 2, 3 और 4 मार्च को होली का अवकाश रहेगा। विशेष रूप से 3 मार्च को भी छुट्टी घोषित की गई है।
संपत्ति विवरण न देने वालों पर सख्ती
राज्य सरकार ने चल-अचल संपत्ति का विवरण न देने वाले कर्मचारियों को 10 मार्च 2026 तक अंतिम मौका दिया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, 31 जनवरी 2026 तक संपत्ति विवरण देना अनिवार्य था, लेकिन 47,816 कर्मचारियों ने यह जानकारी अपलोड नहीं की।
6 जनवरी 2026 को स्पष्ट किया गया था कि जो कर्मचारी विवरण प्रस्तुत नहीं करेंगे, उन्हें जनवरी का वेतन जारी नहीं किया जाएगा। अब 26 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक एक और अवसर दिया गया है, लेकिन इसके साथ सख्त शर्तें भी लागू होंगी।
संभावित कार्रवाई
संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई
वर्तमान चयन वर्ष में पदोन्नति पर रोक
इस वर्ष एसीपी (ACP) लाभ नहीं
विदेश यात्रा व प्रतिनियुक्ति के लिए विजिलेंस क्लीयरेंस पर रोक
सरकार का कहना है कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि सभी राज्यकर्मी समयबद्ध तरीके से अपनी संपत्तियों का विवरण उपलब्ध कराएं।





टिप्पणियां