top of page

जिला वाडो काई कराटे चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने जीते पदक

  • लेखक की तस्वीर: संवाददाता
    संवाददाता
  • 5 दिन पहले
  • 1 मिनट पठन

लखनऊ। सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित जिला वाडो काई कराटे चैंपियनशिप 2026 का भव्य एवं सफल समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में पदक एवं सम्मान प्राप्त किए।


समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण वर्मा, सनी कुमार, नारद एवं पूर्व सैन्य अधिकारी महेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार तथा अनिल ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



प्रतियोगिता के सफल संचालन में रेफरीगणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने पूरे आयोजन को निष्पक्ष, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।


इस अवसर पर वाडो काई एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत कुमार, महासचिव प्रलय सिंह, चैम्पियनशिप आयोजक विवेक मिश्रा, राजेश महतो एवं कृष्ण कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं बच्चों और युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

टिप्पणियां


Join our mailing list

bottom of page