top of page

अखिलेश यादव का हमला: ‘मेक इन इंडिया’ का शेर जंग खा चुका है, 500 अरब डॉलर का बाजार अमेरिका को सौंपा

  • लेखक की तस्वीर: ब्यूरो
    ब्यूरो
  • 2 दिन पहले
  • 1 मिनट पठन

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिका के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते (US-India Trade Deal) को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की वास्तविक सफलता पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत का 500 अरब डॉलर का विशाल घरेलू बाजार अमेरिका के लिए खोल दिया गया है।


अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार जिस ‘मेक इन इंडिया’ का ढोल पीटती है, उसका शेर अब जंग खा चुका है। उन्होंने सरकार की नीतियों में विरोधाभास गिनाते हुए कहा कि एक ओर हवाई अड्डों पर मोटे अनाज (मिलेट्स) के प्रचार किए जा रहे हैं, जबकि दूसरी ओर इन्हें विदेशों से आयात किया जा रहा है।


उन्होंने ‘घास एवं चारा अनुसंधान संस्थान’ का हवाला देते हुए कहा कि पशु आहार का आयात स्थानीय किसानों और अनुसंधान प्रयासों को नुकसान पहुंचा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि देश में दूध उत्पादन का कार्य मुख्य रूप से पिछड़े और दलित वर्गों से जुड़े लोगों द्वारा किया जाता है, लेकिन उनकी अनदेखी कर सरकार विदेशी कंपनियों को लाभ पहुंचा रही है।


सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि जब देश में रोजगार, किसान और अर्थव्यवस्था जैसे बुनियादी मुद्दों पर बहस की जरूरत होती है, तब भाजपा जानबूझकर ‘सावरकर’ जैसे विषयों को सामने लाकर जनता का ध्यान मौजूदा समस्याओं से भटकाने की कोशिश करती है।

टिप्पणियां


Join our mailing list

bottom of page