top of page

साइबर फ्रॉड में 15 से 20 मिनट का होता है 'गोल्डन टाइम', 1930 पर तुरंत कॉल कर बचा सकते हैं पैसे

  • लेखक की तस्वीर: ब्यूरो
    ब्यूरो
  • 31 जुल॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है, तो उसके पास लगभग 15 से 20 मिनट का 'गोल्डन टाइम' होता है। इस अवधि के भीतर यदि पीड़ित हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करता है, तो ठगों के बैंक खाते तत्काल फ्रीज किए जा सकते हैं और नुकसान को रोका जा सकता है।

साइबर अपराधों पर नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लखनऊ के कल्ली स्थित डीसीपी साउथ कार्यालय में एक कॉल सेंटर की स्थापना की गई है, जिसका शुभारंभ स्वयं डीजीपी ने किया। शुभारंभ के पहले ही दिन कॉल सेंटर को 6,000 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। इस हेल्पलाइन नंबर 1930 पर प्रदेशभर से नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।

डीजीपी ने बताया कि हेल्पलाइन को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए 30 सीटों वाला एक्सटेंशन सेंटर भी शुरू किया गया है। इसके अतिरिक्त, 15 पुलिस अधिकारियों को साइबर कमांडो की विशेष ट्रेनिंग दी गई है, और यह भी प्रयास किया जा रहा है कि उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी भी साइबर मामलों की जांच कर सकें।

टिप्पणियां


Join our mailing list

bottom of page