top of page

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, लखनऊ में यथार्थ गीता पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन

  • लेखक की तस्वीर: संवाददाता
    संवाददाता
  • 23 जन॰
  • 1 मिनट पठन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और संगठन के सिरमौर माने जाने वाले शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन लखनऊ में भव्य रूप से मनाया गया।

जन्मदिन के अवसर पर शनिदेव मंदिर परिसर में हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए केक काटा गया और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में यथार्थ गीता पाठ का आयोजन भी किया गया, जिसका समापन स्वयं शिवपाल सिंह यादव ने किया।


कार्यक्रम के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच मंदिर परिसर में केक काटकर जन्मदिन मनाया और सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन अत्यंत शुभ है और यह संघर्ष व संकल्प का समय है।


इस मौके पर विश्व गुरु स्वामी अड़गड़ानंद महाराज द्वारा रचित यथार्थ गीता की हिंदी, उर्दू और अंग्रेज़ी प्रतियों का निःशुल्क वितरण किया गया, साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था भी की गई।

टिप्पणियां


Join our mailing list

bottom of page