top of page

लखनऊ में LPG संकट के बीच PNG कनेक्शन का विस्तार तेज, हजारों घरों को पाइप गैस से जोड़ने की तैयारी

  • लेखक की तस्वीर: संवाददाता
    संवाददाता
  • 12 घंटे पहले
  • 1 मिनट पठन

राजधानी लखनऊ में एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के चलते अब पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) को बढ़ावा देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। आने वाले समय में हजारों घरों को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।


मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के निर्देश के बाद GAIL (India) Limited ने शहर में गैस आपूर्ति विस्तार की तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि बारिश से पहले अधिक से अधिक घरों तक पाइप गैस पहुंचाई जा सके।


फिलहाल करीब 2100 घरों और 25 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पीएनजी की आपूर्ति हो रही है। शहर में 250 किमी से अधिक पाइपलाइन बिछ चुकी है, जबकि लगभग 100 किमी पाइपलाइन में जल्द गैस आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। करीब 35 हजार घर ऐसे हैं, जहां पाइपलाइन और मीटर लग चुके हैं, लेकिन अभी मुख्य लाइन से कनेक्शन बाकी है—इन घरों को प्राथमिकता पर जोड़ने की योजना है।


तीन साल पहले शुरू हुई इस परियोजना की रफ्तार मौसम और प्रशासनिक बाधाओं के कारण धीमी रही है, क्योंकि साल में कई महीनों तक काम बाधित रहता है।


वहीं, एलपीजी संकट के चलते होटल और रेस्टोरेंट जैसे बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी तेजी से पीएनजी की ओर रुख कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में करीब 30 बड़े प्रतिष्ठानों ने कनेक्शन के लिए समझौता किया है, जबकि हलवाई संगठनों ने भी पीएनजी की मांग बढ़ा दी है।

टिप्पणियां


Join our mailing list

bottom of page