top of page

लखनऊ मौसम अपडेट: तापमान में बढ़ोतरी, घने कोहरे का असर बरकरार; अगले 48 घंटे में मिलेगी ठंड से राहत

  • लेखक की तस्वीर: संवाददाता
    संवाददाता
  • 19 जन॰
  • 1 मिनट पठन

लखनऊ में सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के अगले ही दिन मौसम में सुधार देखने को मिला। रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तरह न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री और अधिकतम में करीब 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।


रविवार सुबह राजधानी में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर 50 मीटर तक पहुंच गई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई और कोहरा छंट गया, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हवा की रफ्तार धीमी रहने के कारण ठंड का असर अपेक्षाकृत कम महसूस किया गया।


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव के चलते अगले 48 घंटों में तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी के संकेत हैं। इससे ठंड से कुछ राहत मिलेगी और मौसम सामान्य से बेहतर बना रहेगा। हालांकि, कोहरे का असर अभी दो से तीन दिन तक जारी रह सकता है, जिसमें धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।


बीते सप्ताह का तापमान रिकॉर्ड (डिग्री सेल्सियस में):

  • 18 जनवरी: अधिकतम 23.9 | न्यूनतम 6.4

  • 17 जनवरी: अधिकतम 20.9 | न्यूनतम 4.4

  • 16 जनवरी: अधिकतम 19.6 | न्यूनतम 5.8

  • 15 जनवरी: अधिकतम 20.7 | न्यूनतम 5.5

  • 14 जनवरी: अधिकतम 21.5 | न्यूनतम 6.1

  • 13 जनवरी: अधिकतम 21.7 | न्यूनतम 5.6

  • 12 जनवरी: अधिकतम 21.6 | न्यूनतम 6.6


मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने और वाहन चलाते समय कोहरे के कारण सतर्क रहने की सलाह दी है।

 
 
 

टिप्पणियां


Join our mailing list

bottom of page