top of page

भारतीय किसान यूनियन ने किया होली मिलन, रोज़ा इफ्तार का आयोजन

  • लेखक की तस्वीर: ब्यूरो चीफ
    ब्यूरो चीफ
  • 3 अप्रैल 2024
  • 1 मिनट पठन

ree

लखनऊ। तपसी बाबा आश्रम दुबग्गा में भारतीय किसान यूनियन (अवध राजू गुट) के प्रदेश अध्यक्ष नीरज यादव 'पुजारी' ने होली मिलन समारोह, युवा किसान सदस्यता अभियान एवं रोजा इफ्तार पार्टी का संयुक्त रूप से आयोजन किया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता ने कहा कि एकता में ही बल है किसान भाई निकट भविष्य में अपनी समस्याओं को युवा नीरज यादव को अवगत कराएं एवं निदान कराएं। राजू ने सभी को एकजुट होकर पुजारी के कंधों को मजबूती प्रदान करने को कहा।

इसी क्रम में आश्रम के निकट नीरज यादव ने रोजा इफ्तार पार्टी का भी आयोजन किया।


इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हलीम, लखनऊ युवा जिला अध्यक्ष कल्लू रावत एवं अन्य किसान मौजूद रहे।


इस दौरान सैकड़ो किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।


इस दौरान ज्ञान सिंह, शाहनवाज, राजवीर यादव गुलफाम, कलाम, राहुल आबाद, यादव जी, ठाकुर साहब, साहू महाराज आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियां


Join our mailing list

bottom of page