top of page

देहरादून में किसानों का कूच आज, दिव्यांशु हत्याकांड में सख्त कार्रवाई की मांग

  • लेखक की तस्वीर: संवाददाता
    संवाददाता
  • 6 दिन पहले
  • 1 मिनट पठन

देहरादून में हाल ही में हुए दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में राकेश टिकैत आज बड़ी संख्या में किसानों के साथ दून कूच करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता टिकैत ने ऐलान किया है कि वह सुबह करीब 11 बजे किसानों के साथ आशारोड़ी पहुंचेंगे और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग उठाएंगे। उन्होंने कहा कि देहरादून में छात्रों के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय हैं और इस तरह की घटनाओं से युवाओं में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।


दूसरी ओर देहरादून पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार, आशारोड़ी क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई है और किसानों को वहीं रोका जाएगा। अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं, जबकि किसान संगठन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दे रहे हैं।

टिप्पणियां


Join our mailing list

bottom of page