top of page

काकोरी एफसीआई पावर हाउस में 24 घंटे से बिजली गुल, जनता का फूटा गुस्सा, अधिकारी नदारद

  • लेखक की तस्वीर: संवाददाता
    संवाददाता
  • 29 मई 2025
  • 1 मिनट पठन

लखनऊ, 29 मई 2025. राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में एफसीआई पावर हाउस से जुड़े इलाकों में 24 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप है। बुद्धेश्वर, मोहन रोड, आदर्श बिहार समेत कई मोहल्लों के हजारों नागरिक बगैर बिजली के परेशान हैं। तेज गर्मी और उमस में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात इतने बिगड़ गए कि महिलाओं को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा।


प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन और बिजली विभाग के सभी दावे केवल कागज़ों तक सीमित हैं। "सरकार कहती है 24 घंटे बिजली मिलेगी, लेकिन हकीकत ये है कि 24 घंटे से ऊपर हो गए, एक बल्ब तक नहीं जला। बच्चे रो रहे हैं, बुज़ुर्ग बेहाल हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं," एक महिला ने नाराज़गी जताते हुए कहा।


स्थानीय नागरिकों ने बताया कि एफसीआई पावर हाउस का शिकायत नंबर लगातार व्यस्त आता है या फिर उठाया ही नहीं जा रहा। किसी भी अधिकारी से संपर्क नहीं हो पा रहा है और मौके पर कोई भी जवाबदेही लेने नहीं आ रहा।


जनता सवाल कर रही है कि जब राजधानी लखनऊ की ये हालत है, तो बाकी जिलों में क्या हाल होगा? क्या बिजली विभाग सिर्फ बिल वसूलने तक ही सीमित है?


स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। लोगों की मांग है कि संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर आएं, समस्या का समाधान करें और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।



टिप्पणियां


Join our mailing list

bottom of page