top of page

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, ESIC से बनी सहमति

  • लेखक की तस्वीर: संवाददाता
    संवाददाता
  • 20 जन॰
  • 1 मिनट पठन

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें संस्थान में कैशलेस कैंसर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। इस संबंध में मंगलवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) और संस्थान प्रशासन के बीच हुई बैठक में सहमति बनी है।


कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि यह बैठक श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत ESIC के क्षेत्रीय निदेशक केसी झा के साथ आयोजित की गई थी। बैठक का मुख्य उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों को संस्थान में निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को औपचारिक रूप देना था।


इस पहल के लागू होने के बाद ESIC के लाभार्थी कैंसर पीड़ित कर्मचारी बिना किसी आर्थिक दबाव के उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। संस्थान प्रशासन ने ESIC के साथ मिलकर इस योजना को सुचारू और प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रतिबद्धता जताई है, ताकि कर्मचारियों को इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

टिप्पणियां


Join our mailing list

bottom of page