उत्तराखंड में आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, 1 अप्रैल से लागू
- संवाददाता

- 2 दिन पहले
- 1 मिनट पठन

उत्तराखंड में नए वित्तीय वर्ष के लिए बिजली की दरों का ऐलान आज किया जाएगा। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग मंगलवार को नई टैरिफ दरें जारी करेगा, जो 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू होंगी। इस बार बिजली दरों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि प्रदेश की तीनों ऊर्जा निगमों, यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने मिलकर करीब 18.50 प्रतिशत तक दरें बढ़ाने का प्रस्ताव आयोग को भेजा था।
दर वृद्धि के इस प्रस्ताव पर आयोग ने फरवरी माह में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जनसुनवाई भी की थी, जिसमें कर्णप्रयाग, मुनस्यारी, रुद्रपुर और देहरादून जैसे स्थान शामिल रहे। इन जनसुनवाइयों में उपभोक्ताओं और संबंधित पक्षों की राय लेने के बाद आयोग ने सभी पहलुओं पर विचार कर अंतिम निर्णय तैयार किया है। चुनावी वर्ष होने के कारण बिजली दरों को लेकर संतुलन बनाना आयोग के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।
आयोग के सचिव नीरज सती के अनुसार, नई दरें सभी उपभोक्ता श्रेणियों पर लागू होंगी और 1 अप्रैल से प्रभावी हो जाएंगी। अब यह देखना अहम होगा कि प्रस्तावित 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी के मुकाबले आयोग कितनी वृद्धि को मंजूरी देता है।





टिप्पणियां