top of page
  • Writer's pictureब्यूरो चीफ

इनकम टैक्स विभाग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन


लखनऊ । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के अनुक्रम में लखनऊ में भी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा एक व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

त्रिपाठी ने बताया कि आज महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन पुलिस कमिश्नर के माध्यम से सौंपा गया जिसमें महामहिम जी से अनुरोध किया गया कि भाजपा सरकार के इशारे पर संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से विपक्षी पार्टियों पर किये जा रहे इस प्रकार के अलोकतांत्रिक हमलों को तत्काल प्रभाव से रोका जाये, जिससे देश में स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया जीवित रहे।

आज के प्रदर्शन में पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, बृजेश सिंह, रमेश मिश्रा, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, रामेश्वर गिरि, पंकज तिवारी, आशुतोष मिश्रा, योगेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र शुक्ला, राम सुमिरन, रफीक गाजी,अनस रहमान, आर्यन मिश्रा,मान सिंह मानू, अरबिन्द पटेल, रामपाल यादव, फूलचन्द्र चौबे, विनोद राय, सावन्त श्रीवास्तव, चन्द्र देव सिंह, कुलदीप मिश्रा, सचिन सिंह, गोविन्द, के0के0 शुक्ला, योगेश्वर सिंह, सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, दीपक पाण्डेय, सुशीला सोनकर, तीर्थराज मिश्रा, विभा त्रिपाठी, रितु अग्रवाल, किरन शर्मा, राधेश्याम त्रिपाठी, सच्चिदानंद नाथ, आलोक रैकवार, सिद्धि श्री, विनोद मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, राकेश पाण्डेय, प्रमोद कुमार दुबे, मो0 हासिम, मो0 इब्राहिम, प्रदीप सिंह, हसन अब्बास, नरेन्द्र यादव, के0डी0 शुक्ला, ओम प्रकाश मिश्रा, जीनत परवीन, सुनीता पाल, राजेश जायसवाल, राजेश मिश्रा राजन सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

bottom of page