top of page

इंफोसिस को-फाउंडर गोपालकृष्णन समेत 17 पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

  • लेखक की तस्वीर: ब्यूरो
    ब्यूरो
  • 28 जन॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

ब्यूरो | जनवरी 28, 2025


नई दिल्ली | कर्नाटक पुलिस ने इंफोसिस के को-फाउंडर सेनापति क्रिस गोपालकृष्णन, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) के पूर्व निदेशक बलराम समेत 17 लोगों के खिलाफ SC/ST अत्याचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। यह मामला बेंगलुरु के सदाशिव नगर पुलिस स्टेशन में 71वें सिटी सिविल और सेशन कोर्ट के निर्देश पर दर्ज हुआ।

infosys founder

शिकायतकर्ता दुर्गप्पा, जो आदिवासी बोवी समुदाय से हैं और IISC के सेंटर फॉर सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी में फैकल्टी मेंबर रह चुके हैं, ने आरोप लगाया कि 2014 में उन्हें हनी ट्रैप मामले में झूठा फंसाकर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने गाली-गलौज और धमकियों के भी आरोप लगाए। अन्य आरोपियों में गोविंदन रंगराजन, संध्या विश्वेश्वरैह, श्रीधर वारियर समेत कई लोग शामिल हैं।


टिप्पणियां


Join our mailing list

bottom of page