top of page

आज कांग्रेस का प्रदर्शन

  • लेखक की तस्वीर: संवाददाता
    संवाददाता
  • 30 मार्च 2024
  • 1 मिनट पठन

ree

लखनऊ। आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी व्यापक रूप से प्रदर्शन करेगी।


कांग्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि राजनीतिक दलों के आयकर से छूट के बावजूद कांग्रेस को भेजे गए नोटिस और केंद्र की भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ़ पार्टी पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करेगी।


उन्होंने बताया कि पूर्व नियोजित कांग्रेस के खिलाफ आयकर विभाग द्वारा शैतानी साजिश के तहत कांग्रेस को 1823.08 करोड़ की नोटिस और कांग्रेस के खाते फ्रीज करने के खिलाफ़ ये प्रदर्शन होगा।


प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत सभी जनपद मुख्यालयों पर कांग्रेस नेता/कार्यकर्ता करेंगें प्रदर्शन होगा।


राजधानी लखनऊ में आयकर विभाग के कार्यालय हजरतगंज पर 11.30 बजे पर कांग्रेस नेता/कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।

टिप्पणियां


Join our mailing list

bottom of page