top of page

UP Weather Update: मौसम ने बदली करवट, लखनऊ समेत कई जिलों में बादल और हल्की बूंदाबांदी के आसार

  • लेखक की तस्वीर: संवाददाता
    संवाददाता
  • 19 फ़र॰
  • 1 मिनट पठन

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बृहस्पतिवार सुबह राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में हल्की व कमजोर धूप देखने को मिली, जबकि कई इलाकों में काले बादल छाए रहे। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।


बुधवार को जहां तेज धूप रही, वहीं गुरुवार सुबह मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। पश्चिमी जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ी है और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी दर्ज की गई। इसके विपरीत पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहा। वाराणसी और सोनभद्र जैसे दक्षिणी जिलों में आंशिक बादल छाए रहे, जबकि अधिकांश पूर्वी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा।


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते चक्रवाती परिसंचरण बना है। इसी के प्रभाव से प्रदेश के पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश और बादलों की गतिविधि देखी गई है। आने वाले दिनों में भी मौसम में हल्का बदलाव बना रह सकता है।

टिप्पणियां


Join our mailing list

bottom of page