top of page

UP Weather Update: पछुआ हवाएं धीमी, बुंदेलखंड में पारा 36°C के पार; अगले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

  • लेखक की तस्वीर: संवाददाता
    संवाददाता
  • 20 घंटे पहले
  • 1 मिनट पठन

उत्तर प्रदेश में मार्च के पहले ही सप्ताह से गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में तेज धूप के कारण तापमान लगातार ऊपर जा रहा है। वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को अब गर्मी का एहसास होने लगा है।


बुंदेलखंड और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार से पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिसके कारण आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई गई है।


बांदा, झांसी, हमीरपुर और उरई सहित बुंदेलखंड के कई इलाकों में तेज धूप के चलते गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पछुआ हवाओं की गति कम होने से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।


तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो बृहस्पतिवार को झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आगरा और बांदा में भी अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

टिप्पणियां


Join our mailing list

bottom of page