top of page

Invest Mitra 3.0 Launch: CM योगी ने AI-आधारित पोर्टल किया लॉन्च, निवेश और उद्योगों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

  • लेखक की तस्वीर: ब्यूरो
    ब्यूरो
  • 13 घंटे पहले
  • 1 मिनट पठन

उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और उद्योग स्थापना प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने Lucknow स्थित लोकभवन में एआई-आधारित सिंगल विंडो पोर्टल ‘निवेश मित्र 3.0’ का शुभारंभ किया। यह पहल राज्य को 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।


इस मौके पर यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम-2025 की भी शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों की 85 कंपनियों को लेटर्स ऑफ कम्फर्ट, एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट, भूमि आवंटन पत्र और करीब 2,781.12 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई।


सरकार ने डीबीएफओटी (PPP) मॉडल पर आधारित ‘प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स’ योजना भी लॉन्च की, जिसके तहत निवेशक बिना देरी के तुरंत उत्पादन शुरू कर सकेंगे। इससे उद्योग लगाने की प्रक्रिया और तेज व आसान होने की उम्मीद है।


इसके अलावा Invest UP दो कंपनियों के साथ एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल और The Convergence Foundation के साथ स्किल कनेक्ट सेल के लिए एमओयू भी करेगा, जिससे रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा।


कार्यक्रम में वित्त मंत्री Suresh Khanna, औद्योगिक विकास मंत्री Nand Gopal Gupta Nandi समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियां


Join our mailing list

bottom of page