top of page

UP Weather Update: होली के बाद बढ़ेगी गर्मी, अगले 3–4 दिनों में अधिकतम तापमान 3°C तक बढ़ने के संकेत

  • लेखक की तस्वीर: संवाददाता
    संवाददाता
  • 5 मार्च
  • 1 मिनट पठन

उत्तर प्रदेश में होली के बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं और अब गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखाएगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन में तेज गर्मी महसूस होगी।


बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिनभर तेज धूप रही। साथ ही रूखी पछुआ हवाओं ने गर्मी का अहसास और बढ़ा दिया। मौसम विभाग के मुताबिक इन हवाओं की रफ्तार 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई, जिससे वातावरण में शुष्कता बनी रही।


तापमान के आंकड़ों की बात करें तो झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं फतेहपुर, वाराणसी और आगरा में भी पारा 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में दोपहर के समय धूप काफी तीखी रही, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आने वाले दिनों में पछुआ हवाओं की रफ्तार कम होगी, लेकिन तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रह सकती है। ऐसे में प्रदेश में गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है।

टिप्पणियां


Join our mailing list

bottom of page