top of page

Farmer Protest: चंडीगढ़ सीमा पर रोके गए प्रदर्शनकारी, कड़ी सुरक्षा के बीच भारी जाम

  • लेखक की तस्वीर: संवाददाता
    संवाददाता
  • 5 मार्च
  • 1 मिनट पठन

एजेंसी | मार्च 5, 2025


ANI | चंडीगढ़ में प्रस्तावित किसान आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा घोषित प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में वाहनों के प्रवेश पर यातायात डायवर्जन लागू कर दिया है।

Farmer Protest

प्रदर्शनकारी किसानों को चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही रोक लिया गया, जिससे जीरकपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर भीषण जाम लग गया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने शहर के बॉर्डर्स पर नाकाबंदी कर दी है और जगह-जगह वाहनों की सघन जांच की जा रही है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर के अनुसार, आंदोलन के तहत करीब 18 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।



Comments


Join our mailing list

bottom of page