top of page

लखनऊ में बनेगा अत्याधुनिक शौर्य संग्रहालय, भारतीय नौसेना के गौरवशाली इतिहास को मिलेगी नई पहचान

  • लेखक की तस्वीर: ब्यूरो
    ब्यूरो
  • 2 मई
  • 1 मिनट पठन


ree

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में जल्द ही एक अत्याधुनिक शौर्य संग्रहालय की स्थापना की जा रही है, जो भारतीय नौसेना की वीरता, पराक्रम और ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जानकारी दी कि यह संग्रहालय इकाना स्टेडियम के निकट विकसित किया जा रहा है और यह विशेष रूप से भारतीय नौसेना को समर्पित होगा।

इस संग्रहालय की खास बात यह है कि यहां पर नौसेना की बहादुरी की गाथाओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से जीवंत किया जाएगा। मल्टीमीडिया डिस्प्ले, डिजिटल कहानियां और ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों के जरिए आगंतुक भारतीय नौसेना के शौर्य अभियानों को करीब से अनुभव कर सकेंगे।

संग्रहालय में सेवा से मुक्त युद्धपोत आईएनएस गोमती में प्रयुक्त उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा, साथ ही नौसेना के प्रसिद्ध सी-किंग हेलीकॉप्टर और सी-हैरियर लड़ाकू विमान भी दर्शकों को देखने को मिलेंगे। यह देश का पहला संग्रहालय होगा जिसमें युद्धपोतों और जलयानों का स्थायी संग्रह मौजूद रहेगा।

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और भारतीय नौसेना के संयुक्त सहयोग से बन रहे इस संग्रहालय में वर्चुअल रियलिटी और ऑगमेंटेड रियलिटी तकनीकों का उपयोग कर नौसेना के रोमांचक अभियानों को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही विशेषज्ञों द्वारा कार्यशालाएं, व्याख्यान और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं में रक्षा बलों के प्रति जागरूकता और प्रेरणा का संचार हो सकेगा।

टिप्पणियां


Join our mailing list

bottom of page