लखनऊ के खिलाड़ियों ने कानपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सोटो कान कराटे प्रतियोगिता में दिखाया दम, सात में से छह ने जीते पदक
- संवाददाता
- 20 अप्रैल
- 1 मिनट पठन
संवाददाता |अप्रैल 20, 2025
कानपुर | कानपुर स्थित 'द स्पोर्ट्स हब' में 19 और 20 अप्रैल को आयोजित हुई पहली अंतरराष्ट्रीय सोटो कान कराटे प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के पहले ही दिन लखनऊ की टीम ने काता और कुमिते दोनों श्रेणियों में मेडल जीतकर कुल अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।

लखनऊ से सात खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से छह खिलाड़ियों ने पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। विजेताओं की सूची इस प्रकार है:
- तवीशी सिंह – स्वर्ण पदक
- मानिक भट्ट – रजत पदक
- स्वीटी यादव – स्वर्ण पदक
- सृष्टि यादव – स्वर्ण पदक
- सुषमा शुक्ला – स्वर्ण पदक
- अखिल गिरी – कांस्य पदक
- मोहम्मद मिकेल – कांस्य पदक
प्रतियोगिता के दौरान टीम का मार्गदर्शन और प्रशिक्षण सेंसाई प्रलय सिंह, सेंसाई हर्ष साहू और सेंसाई विवेक मिश्रा द्वारा किया गया। कोच और मैनेजर की भूमिका निभाते हुए इन सभी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में लखनऊ की इस उपलब्धि ने न केवल शहर बल्कि राज्य के कराटे क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार किया है। आयोजकों और प्रशिक्षकों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे।
Kommentare