top of page

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, रामनगरी में शोक की लहर

लेखक की तस्वीर: संवाददाता संवाददाता

संवाददाता | फरवरी 12, 2025


अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार सुबह लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में निधन हो गया। माघ पूर्णिमा के पावन दिन सुबह करीब 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि अस्पताल प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट ने की है।

 
आचार्य सत्येंद्र दास
 

लंबे समय से बीमार थे आचार्य सत्येंद्र दास

आचार्य सत्येंद्र दास को 3 फरवरी को ब्रेन स्ट्रोक के बाद SGPGI में भर्ती कराया गया था। उन्हें न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। अस्पताल निदेशक डॉ. आर.के. धीमान के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक के अलावा कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे आचार्य सत्येंद्र दास को बचाने के हरसंभव प्रयास किए गए, लेकिन सफल नहीं हो सके।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कुछ दिन पहले अस्पताल पहुंचे थे और पुजारी सत्येंद्र दास का हालचाल जाना था।


राम मंदिर ट्रस्ट और संत समाज ने जताया शोक

आचार्य सत्येंद्र दास के निधन से अयोध्या के संत समाज और राम मंदिर ट्रस्ट में शोक की लहर है। मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और अन्य धार्मिक संगठनों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।


आचार्य सत्येंद्र दास वर्ष 1993 से श्रीरामलला की सेवा कर रहे थे और अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण संतों में गिने जाते थे। उनके निधन को रामनगरी के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

 


Comments


Join our mailing list

bottom of page