बूंदाबांदी से लुढ़का पारा, हवा में घुली ठंडक
- संवाददाता

- 28 अक्टू॰
- 1 मिनट पठन

राजधानी में रविवार रात के बाद मौसम ने करवट ले ली। सोमवार की सुबह हल्के कोहरे और बादलों के साथ हुई शुरुआत दोपहर तक बूंदाबांदी में बदल गई। शहर के कई इलाकों में रुक-रुक कर फुहारें पड़ती रहीं। दिनभर छाई बदली और नमी भरी हवाओं के असर से अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पारा 24 घंटे में फिसलकर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
मौसम में आए इस बदलाव का असर हवा में साफ महसूस हुआ। दिन ढलते ही ठंडक बढ़ गई। सुबह से ही लोग हल्के गर्म कपड़ों में नजर आए, जबकि शाम तक ठंड और तेज हो गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी जारी रह सकती है और तापमान में और गिरावट संभव है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर, दोनों ओर बने मौसम तंत्रों के संयुक्त प्रभाव से लखनऊ का मौसम बदला है। यह असर अगले दो दिन तक जारी रहने की संभावना है।
दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम
हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा गिरावट अस्थायी है। दो दिन बाद मौसम में सुधार शुरू होगा और तापमान में फिर से वृद्धि देखी जाएगी। यानी, मौजूदा ठंडक के बाद मौसम एक बार फिर “यूटर्न” लेगा।





टिप्पणियां