प्रतापगढ़ जेल के जेलर अजय कुमार सिंह निलंबित, अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश; जांच में सामने आए गंभीर आरोप
- संवाददाता

- 28 जुल॰ 2025
- 1 मिनट पठन

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रतापगढ़ जिला कारागार के जेलर अजय कुमार सिंह को सोमवार को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
यह कार्रवाई प्रयागराज रेंज के डीआईजी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जांच में सामने आया कि अजय कुमार सिंह का व्यवहार अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति अनुचित रहा। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने आकस्मिक परिस्थितियों में भी कर्मचारियों को आवश्यक अवकाश नहीं दिया और उच्चाधिकारियों के आदेशों व निर्देशों का सही ढंग से पालन नहीं किया।
इसके अलावा, जांच में यह भी पाया गया कि अजय कुमार सिंह का आचरण अधीनस्थों के प्रति अशोभनीय, अमर्यादित और असंवैधानिक रहा, जो सरकारी सेवा आचरण नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इन तथ्यों के आधार पर शासन ने उनके निलंबन के साथ आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।





टिप्पणियां