top of page

पड़ोसियों ने युवक को पेट्रोल डालकर जलाया

  • लेखक की तस्वीर: ब्यूरो
    ब्यूरो
  • 19 नव॰ 2024
  • 2 मिनट पठन

ब्यूरो | नवंबर 19, 2024


आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के परहा मऊ रंगडीह गांव में भूमि विवाद को लेकर बीती रात पड़ोसियों ने एक युवक पर पेट्रोल डाल आग लगा दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के लिए उसे मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया, मौके की स्थिति को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

सरायमीर थाना क्षेत्र के परहा मऊ रंगडीह गांव निवासी 30 वर्षीय गुलशन का उसके गांव के कुछ लोगों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है।

युवक को पेट्रोल डालकर जलाया

गुलशन पड़ोस के गांव दूध लेने गया था। रात करीब आठ बजे वह पैदल घर लौट रहा था। इस दौरान उसके विपक्षी दो युवक आ गए।


दोनों में गाली-गलौज होने लगी और हाथापाई हो गयी। इसके बाद विपक्षी युवक ने फोन कर घर से कुछ और लोगों को बुला लिया। पास में एक व्यक्ति पेट्रोल बेच रहा था। विपक्षी युवक ने पेट्रोल से भरा गैलन गुलशन के ऊपर डाल दिया।


इसके बाद माचिस की तीली जला दी।

जानकारी मिलते ही परिवार के लोग पहुंच गए किसी तरह से आग पर काबू पाया। युवक को लेकर फूलपुर निजी डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। युवक को लेकर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन मंडलीय अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी लिए।


घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। मौके की स्थिति को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सरायमीर थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि दो युवकों में आपस में विवाद के बाद घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


टिप्पणियां

टिप्पणियां लोड नहीं कर सके
लगता है कि कोई तकनीकी समस्या थी। पेज को फिर से कनेक्ट करने या रिफ्रेश करने की कोशिश करें।

Join our mailing list

bottom of page