top of page

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश और शीतलहर की संभावना

  • लेखक की तस्वीर: ब्यूरो
    ब्यूरो
  • 7 फ़र॰
  • 2 मिनट पठन

ब्यूरो | फरवरी 7, 2025


नई दिल्ली: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में कई राज्यों में झमाझम बारिश और शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। दिल्ली-एनसीआर में दिन में धूप खिली रहने से तापमान बढ़ने की संभावना है, जबकि सुबह और शाम ठंडी हवाएं चलती रहेंगी।

weather update

हिमाचल और राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर का असर देखा जा सकता है। राजस्थान के सीकर, पिलानी और चुरु में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, बिहार, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। बीते 24 घंटों में सीकर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री, हिसार में 6.2 डिग्री और अमृतसर में 5.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।


हिमाचल में बर्फबारी की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। शुक्रवार को ऊना, बिलासपुर और मंडी जिलों में शीतलहर का असर बना रहेगा। शिमला के कोटखाई उपमंडल में भूस्खलन के कारण गुम्मा-बाघी सड़क का 40 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।


इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। तमिलनाडु, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं।


बिहार में फिर बढ़ेगी ठंड

बिहार में भी अगले 48 घंटे में मौसम करवट लेने वाला है। ठंड में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालय प्रभावित हो सकता है। इसके चलते तराई क्षेत्रों में घना कोहरा और पटना समेत दक्षिणी भागों में हल्का कोहरा रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।


दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवाएं मौसम को ठंडा बनाए रखेंगी।

मौसम में अचानक होने वाले बदलावों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



Comments


Join our mailing list

bottom of page