top of page

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू: हलाला खत्म, बहुविवाह पर रोक, जानें प्रमुख बदलाव

लेखक की तस्वीर: संवाददाता संवाददाता

ब्यूरो | जनवरी 27, 2025 देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार से समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो गई, जिससे राज्य कई सामाजिक और कानूनी बदलावों की ओर बढ़ रहा है। यह स्वतंत्रता के बाद UCC लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है।

 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • बहुविवाह और हलाला खत्म: UCC के तहत हलाला जैसी प्रथाएं समाप्त हो जाएंगी, और बहुविवाह पर रोक होगी।

  • समान कानून: तलाक और विवाह संबंधी नियम सभी धर्मों के लिए समान होंगे। शादी का पंजीकरण छह महीने के भीतर अनिवार्य होगा।

  • लिव-इन रिलेशनशिप: जोड़ों के लिए लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण अनिवार्य होगा, और उनके बच्चों को शादीशुदा जोड़ों के बच्चों जैसे अधिकार मिलेंगे।

  • लड़कियों के अधिकार: उत्तराधिकार में लड़कियों को लड़कों के बराबर हिस्सेदारी मिलेगी।

  • विशेष प्रावधान: सशस्त्र बलों के लिए वसीयत संबंधी विशेष प्रावधान किए गए हैं।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में UCC की नियमावली और पोर्टल का लोकार्पण किया। इससे विवाह पंजीकरण, उत्तराधिकार, और गोद लेने के प्रावधान सरल और एकसमान होंगे।

 

Comments


Join our mailing list

bottom of page