ब्यूरो | मार्च 11, 2025
देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा संगठनात्मक बदलाव के अहम दौर में है। पार्टी ने दूसरे चरण में 19 में से 18 सांगठनिक जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि भाजपा मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष पर भरोसा जताएगी या किसी नए चेहरे को मौका मिलेगा।
संगठनात्मक चुनाव में तेजी
भाजपा ने सांगठनिक पर्व के तहत पहले चरण में 304 मंडल इकाइयों में से 220 मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित किए थे। अब दूसरे चरण में 19 सांगठनिक जिला इकाइयों के लिए पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर नाम तय किए गए। केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद 18 जिलाध्यक्षों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई।

इन नेताओं को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं विधायक खजानदास के अनुसार, जिन नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, वे हैं:
नागेंद्र सिंह चौहान (उत्तरकाशी), गजेंद्र बत्र्वाल (चमोली), भारत भूषण भट्ट (रुद्रप्रयाग), उदय सिंह रावत (टिहरी), मीता सिंह (देहरादून ग्रामीण), सिद्धार्थ अग्रवाल (देहरादून महानगर), राजेंद्र तडियाल (ऋषिकेश), आशुतोष शर्मा (हरिद्वार), कमल किशोर रावत (पौड़ी), राजगौरव नौटियाल (कोटद्वार), गिरीश जोशी (पिथौरागढ़), प्रभा गडिय़ा (बागेश्वर), महेश नयाल (अल्मोड़ा), गोविंद सामंत (चंपावत), प्रताप सिंह बिष्ट (नैनीताल), मनोज पाल (काशीपुर), डा. मधु सिंह (रुड़की), कमल कुमार जिंदल (ऊधम सिंह नगर)
प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कौन?
अब प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी ने क्षेत्रीय, सामाजिक और वर्गीय संतुलन के साथ-साथ संगठन के प्रति समर्पण को प्राथमिकता दी है। सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि भाजपा मौजूदा अध्यक्ष पर भरोसा बनाए रखेगी या फिर नया चेहरा लाएगी।
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने सभी नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं दी हैं।
सुशासन पर जोर, सीएम धामी ने जनता से किया संवाद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सजग नागरिक सुशासन की अहम कड़ी हैं। उन्होंने विकासखंड यमकेश्वर के निवासियों से वर्चुअल संवाद कर सरकार की योजनाओं पर चर्चा की।
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए
सीएम डैशबोर्ड और सीएम हेल्पलाइन की शुरुआत
पौड़ी जिले में त्वरित समाधान दल की तैनाती
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से अमृतकाल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उत्तराखंड इसमें अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने का आश्वासन दिया।
Comentários