top of page

उत्तराखंड: पूर्व ग्राम प्रधान ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, पत्नी की हालत नाजुक; गांव में छाया मातम

  • लेखक की तस्वीर: संवाददाता
    संवाददाता
  • 3 फ़र॰
  • 1 मिनट पठन

संवाददाता | फरवरी 3, 2025


उत्तराखंड | बेतालघाट के ऊंचाकोट गांव में रविवार शाम पूर्व ग्राम प्रधान विजय कुमार (52) और उनकी पत्नी सुनीता देवी ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल ले जाते समय विजय कुमार की मौत हो गई, जबकि सुनीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दंपती के आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

पूर्व ग्राम प्रधान विजय कुमार

घटना का पूरा विवरण

रविवार शाम को पूर्व प्रधान विजय कुमार और उनकी पत्नी सुनीता देवी ने अपने घर में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सुनीता देवी ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर रहने वाली अपनी देवरानी को फोन कर इसकी जानकारी दी, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विजय कुमार के भाई प्रमोद कुमार और गांव के होमगार्ड आनंद बल्लभ मौके पर पहुंचे और दंपती को तुरंत निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी अस्पताल ले जाया गया।


हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही विजय कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि सुनीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया


गांव में शोक की लहर, आत्महत्या की वजह अज्ञात

इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, विजय कुमार पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुके थे और दंपती बेहद मिलनसार स्वभाव के थे। फिलहाल, दंपती के आत्मघाती कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन मामले की गहन जांच कर रहे हैं।



टिप्पणियां

टिप्पणियां लोड नहीं कर सके
लगता है कि कोई तकनीकी समस्या थी। पेज को फिर से कनेक्ट करने या रिफ्रेश करने की कोशिश करें।

Join our mailing list

bottom of page