top of page

उत्तराखंड को फिर बड़ी सौगात: 14 अप्रैल को दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

  • लेखक की तस्वीर: ब्यूरो
    ब्यूरो
  • 6 अप्रैल
  • 1 मिनट पठन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी है कि नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे और प्रदेश को एक बार फिर कई बड़ी विकास योजनाओं की सौगात देंगे। करीब पांच महीने बाद हो रहे इस दौरे को लेकर राज्य में उत्साह का माहौल है। इससे पहले प्रधानमंत्री 9 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह में पहुंचे थे, जहां उन्होंने देहरादून के एफआरआई परिसर में 8140 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था।


सीएम धामी के अनुसार इस बार भी प्रधानमंत्री देहरादून-नई दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से गहरा आध्यात्मिक और व्यक्तिगत जुड़ाव है, जिसका प्रमाण उनके सीमांत क्षेत्रों के दौरे भी हैं।


प्रधानमंत्री ने पहले माणा गांव, मुखवा और आदि कैलाश जैसे दूरस्थ क्षेत्रों का दौरा कर इन स्थानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। आगामी दौरे को राज्य के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

टिप्पणियां


Join our mailing list

bottom of page