top of page

इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करें ममता बनर्जी: किरणमय नंदा

  • लेखक की तस्वीर: ब्यूरो
    ब्यूरो
  • 9 दिस॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

ब्यूरो | दिसंबर 9, 2024


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि

इंडिया गठबंधन का नेतृत्व ममता बनर्जी को करना चाहिए।


उन्होंने ये दावा किया है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की यही इच्छा है। नंदा ने कहा कि ममता बनर्जी बहुत बड़ी नेता हैं, वह राजनीति में काफी अनुभवी हैं।


उन्होंने कहा कि हाल के कई चुनाव इंडिया गठबंधन हारा है। इस वक्त गठबंधन को एक मजबूत नेतृत्व की जरूरत है।

इंडिया गठबंधन

नंदा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी दलों से हम बात करेंगे।


बता दें हालही में ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने की अपनी इच्छा को जाहिर किया था। इस बीच उनके बयान के बाद से सियासी अखाड़े में चर्चाएं जोरों पर थी।


अब समाजवादी पार्टी खुलकर ममता बनर्जी के समर्थन में उतर गई है। देखते हैं इस बयान का देश की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।


किरणमय नंदा आजकल लखनऊ में ही हैं, और देश व यूपी की राजनीति में सक्रिय नजर आ रहे हैं।


सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव ने नंदा को बड़ी राजनैतिक जिम्मेदारी देने का मन बनाया है।


Comments


Join our mailing list

bottom of page