अखिलेश यादव का तंज—‘यूपी में LPG यानी लापता गैस’, लंबी लाइनों पर भाजपा सरकार को घेरा
- ब्यूरो

- 26 मार्च
- 1 मिनट पठन

यूपी में एलपीजी संकट को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गैस एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारों पर भाजपा सरकार को घेरते हुए तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हालात ऐसे हो गए हैं कि “एलपीजी का मतलब अब लापता गैस हो गया है।” उनका आरोप है कि सरकार ने संकट से निपटने के लिए कोई ठोस तैयारी नहीं की, जिसके चलते आम लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि सिलिंडर की मात्रा भी कम हो गई है, 14 किलो की जगह कम गैस मिल रही है, जबकि कीमतें वही या उससे ज्यादा ली जा रही हैं। गैस की कमी के कारण लोगों को फिर से चूल्हा और वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “सरकार ने लोगों को लाइनों में खड़ा करने के अलावा कुछ नहीं किया।” साथ ही तंज कसते हुए कहा कि अब हालात ऐसे हैं कि “एक कचौरी, एक समोसा, अब गैस पर नहीं रहा भरोसा।”
सपा प्रमुख ने निवेश और एमओयू को लेकर भी सरकार के दावों पर सवाल उठाए और जांच की मांग की। वहीं, महिलाओं के लिए सपा सरकार बनने पर “स्त्री सम्मान समृद्धि योजना” के तहत हर साल 40 हजार रुपये देने का वादा भी दोहराया।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।





टिप्पणियां